फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पिता की डांट से फांसी पर झूल गया 11वीं का छात्र

पिता की डांट से फांसी पर झूल गया 11वीं का छात्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
पिता की डांट से फांसी पर झूल गया 11वीं का छात्र
नैनीताल। नगर में 11वीं कक्षा के छात्र ने घर में फांसी लगा ली। उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार पिता की डांट से क्षुब्ध होकर छात्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

तल्लीताल क्षेत्र स्थित लंघम आउट हाउस के पास रहने वाले जॉनी कुमार का 17 वर्षीय पुत्र अमन कुमार जीआईसी में कक्षा 11 का छात्र था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह काम पर जाने से पहले उसके पिता ने अमन को डांटा था। पिता के घर से जाने के बाद अमन ने छत पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। उस समय वह घर में अकेला था। उसके छोटे भाई, बहन बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद भाई, बहन ने अंदर जाकर अमन को फांसी पर लटका देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। अमन के माता-पिता को सूचना देकर पड़ोसी अमन को बीडी पांडे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई देवनाथ गोस्वामी ने पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। अमन के माता-पिता सफाई कर्मचारी हैं। वह तीन भाई, बहनों में सबसे बड़ा था। शिक्षकों ने अमन को होनहार, मिलनसार बताया।
विज्ञापन




फांसी पर झूला 11वीं का छात्र
काम पर जाने से पहले पिता ने डांटा था


डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत
पीरूमदारा (नैनीताल)। पीरूमदारा पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित नेशनल हाइवे पर डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई। पीरूमदारा पुलिस चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार रात प्रेम चुनरिया विवाह घर के पास एक डंपर ने 40 वर्षीय युवक को रौंद दिया था। रविवार सुबह पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया लेकिन मृतक की जेब में पहचान पत्र न होने के कारण उसकी शिनाख्त में देरी हुई। बाद में पता चला कि वह जिला अल्मोड़ा के देघाट निवासी दिनेश जोशी था। वह देघाट में ही उत्तरांचल होटल में काम करता था। वह शनिवार को यहां रिश्तेदार की शादी में आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रामनगर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच और फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




होटल के मैनेजर की हृदयगति रुकने से मौत
नैनीताल। अल्मोड़ा जिले के सल्ट निवासी 60 वर्षीय महेश घिड़ियाल यहां एक होटल में प्रबंधक थे। रविवार सुबह करीब तीन बजे अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बीडी पांडे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने प्रथमदृष्ट्या मौत का कारण हृदयगति रुकना माना है। पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ब्यूूरो




रोडवेज बस से आए होटलकर्मी की मौत
हल्द्वानी। रोडवेज बस से हल्द्वानी पहुंचे ऊधमसिंह नगर जिले के नगला नानकमत्ता निवासी बच्ची सिंह (48) पुत्र लक्ष्मण की शनिवार रात अचानक हालत खराब हो गई। रोडवेज बस अड्डे से उसे लोगों ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार वह नोएडा स्थित एक होटल में काम करता था। शनिवार रात वह रोडवेज बस से आया था। पुलिस की सूचना पर परिजन मोर्चरी आए। पुलिस ने आशंका जताई कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। अलबत्ता पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed