फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टचिंग ग्राउंड के धूएं से बच्ची की मौत के मामले की होगी जांच

टचिंग ग्राउंड के धूएं से बच्ची की मौत के मामले की होगी जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
टचिंग ग्राउंड के धूएं से बच्ची की मौत के मामले की होगी जांच
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड से उठे धुएं के चलते हुई बच्ची की मौत के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीएम विनोद कुमार सुमन ने कहा है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। यदि मौत धुएं से हुई होगी तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। नगर निगम ने दो वहां दो कर्मचारी भी तैनात किए हैं।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से ट्रंचिंग ग्राउंड के धुएं से बच्ची की मौत की जानकारी हुई है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर असामाजिक तत्व ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगाते हैं, जिसे बुझाने के लिए मिट्टी भी डाली जा चुकी है। नगर निगम ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग को बुझाने में लगा है। वहां गश्त भी बढ़ा दी गई है। लगातार बढ़ रही ठंड से राहगीरों और यात्रियों को होने वाली दिक्कतों के बावत डीएम ने कहा कि जिले के प्रत्येक ब्लाक, नगर और गांवों में अलाव की व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों को कंबल बांटने के भी निर्देश दिए गए हैं। कई क्षेत्रों में जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन



बच्ची की मौत मामले की जांच करेगा प्रशासन
ट्रंचिंग ग्राउंड के धुएं से गई थी जान, डीएम ने कहा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी


धुएं पर शुरू हुई राजनीति
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड के धुएं पर राजनीति शुरू हो गई है। अब इंदिरा नगर के लोग इस मामले में आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार को इंदिरा नगर निवासी एक किशोरी की मौत हो गई थी। इंदिरा नगर के कुछ लोगों ने किशोरी की मौत को धुएं से होना बताया था। हालांकि डॉक्टरों ने इसका खंडन किया था। अब इंदिरा नगर के लोग आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में आग नहीं लगी है। न ही धुआं उठ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे लेकर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा नगर के लोग आंदोलन करने की तैयारी में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed