फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अंतरराष्ट्रीय चोरों के घर की बिहार में कुर्की

अंतरराष्ट्रीय चोरों के घर की बिहार में कुर्की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय चोरों के घर की बिहार में कुर्की
वारदात
हल्द्वानी। ठंडी सड़क स्थित मोबाइल शो रूम में लाखों के मोबाइल चोरी मामले में कोतवाली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह चेलुवा और बेलवा के दो सदस्यों के बिहार स्थित घरों की कुर्की की कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस कुर्की का वारंट लेकर वहां गई थी। दोनों के घरों का सामान घोड़ासहन (बिहार) थाने में जमा कर दिया गया है।
विज्ञापन

ठंडी सड़क स्थित शोरूम के छह तालों को 30 जनवरी 2018 की रात तोड़कर चोरों ने दो सौ कीमती मोबाइल सेट पार कर दिया था। चोरी गए मोबाइल सेटों की कीमत पहले 60 लाख रुपये आंकी गई थी। पुलिस ने दुकानदार सरदार हरपाल सिंह की तहरीर पर 30 लाख की चोरी का मुकदमा दर्ज करने के बाद घटना की जांच की। पुलिस टीम ने एक माह बिहार में रहकर पूर्वी चंपारण जिले के नेपाल सीमा से चेलुवा बेलवा गिरोह के सदस्य अनवर दीवान को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। उसके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किए थे। पिछले माह इसी गिरोह के सरगना चेलुवा को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोतवाली पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के लिए राजस्थान गई थी। पूछताछ में गिरोह के दो और सदस्यों का नाम सामने आया।
विज्ञापन

घटना में शामिल पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन निवासी बेलवा पुत्र मुस्तफा दीवान और रियाज पुत्र जलालुद्दीन के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अदालत से गिरफ्तारी का वारंट जारी कराया। अदालत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की कार्रवाई का वारंट जारी किया। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर अदालत से कुर्की कार्रवाई का आदेश लेने के बाद पूर्वी चंपारण गए थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ राजस्थान, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में चोरी और लूट के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह के दो सदस्यों के घर कुर्की
ठंडी सड़क पर मोबाइल शोरूम में चोरी का मामला, वारंट लेकर बिहार गई थी कोतवाली पुलिस


घोड़ासहन में बाहरी पुलिस का घुसना मुश्किल
हल्द्वानी। नेपाल की सीमा के पास स्थित घोड़ासहन गांव काफी खतरनाक है। इस गांव के अधिकतर लोग चोरी और लूट में शामिल रहते हैं। पुलिस को देखते ही अपराधी नेपाल की सीमा में घुस जाते हैं। पश्चिम बंगाल भी यहां से काफी नजदीक है। यहां अपराधियों द्वारा पथराव और फायरिंग करना आम बात है। इस गांव के अपराधी देश के चोरी के सामानों को कम दामों में नेपाल में बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed