फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चलती पिकप से कूंदीं तीन छात्राएं

चलती पिकप से कूंदीं तीन छात्राएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
चलती पिकप से कूंदीं तीन छात्राएं
रामनगर (नैनीताल)। वनग्राम सुंदरखाल से ढिकुली स्कूल जाने के लिए पिकप में सवार तीन छात्राएं चलती पिकप से कूद गईं। इससे घायल दो छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपहरण की आशंका जता बाइक सवार युवकों ने सात किमी तक पीछा कर आरोपी चालक को लखनपुर में पकड़ लिया। जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पिकप को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

सुंदरखाल के कई विद्यार्थी जीआईसी ढिकुली में पढ़ते हैं। इनमें शामिल कक्षा 13 वर्ष कआठ की छात्रा, कक्षा दस में पढ़ने वाली उसकी बहन नेहा पुत्री रंजीत राम, कक्षा नौ में पढ़ने वाली 14 वर्षीय योगिता पुत्री आनंद राम बुधवार सुबह सात बजे स्कूल आ रही थी। रास्ते में उन्होंने पिकप यूके04सी4180 को रोका और लिफ्ट मांगी। इस पिकप को मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी देवेंद्र किशोर चला रहा था। वह सराईखेत अल्मोड़ा से अकेले लौट रहा था। उसने छात्राओं को पिकप में पीछे की ओर बैठा दिया। वह पिकप धीमी गति से चला रहा था। इसलिए ढिकुली में सहेलियों को देखकर एक छात्रा चलती पिकप से उतर गई तो उसी की देखादेखी दो अन्य छात्राएं भी पिकप से कूद गईं लेकिन तब तक पिकप की गति बढ़ चुकी थी। इस कारण नेहा और अंजलि घायल हो गई। ग्राम ढिकुली निवासी हेमंत भट्ट, रोहित नैनवाल ने अपहरण की आशंका जताकर बाइक से पिकप का पीछा किया और लखनपुर पेट्रोल पंप पर चालक को पकड़ लिया और धुनाई कर चालक को पुुलिस को सौंप दिया। दोनों घायल छात्राओं को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। दो छात्राओं के पिता रंजीत राम सुंदरखाल के ही स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि पहले इलाज पूरा कराया जाएगा। इसके बाद ही कानूनी कार्रवाई के बारे में सोचा जाएगा। घटना के विरोध में कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने पिकप चालक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। महिला एसआई सिमरन ने तीनों छात्राओं के बयान दर्ज किए। एसडीएम हर गिरी गोस्वामी, सीओ पंकज गैरोला ने भी छात्राओं का हाल जाना और उनके परिजनों से भी मुलाकात की। कोतवाली के एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि यह अपहरण नहीं बल्कि लापरवाही का मामला है।
विज्ञापन



चलती पिकप से कूदीं तीन छात्राएं
अपहरण की आशंका में लोगों ने चालक को पुलिस के हवाले किया
पिकप सीज, पुलिस ने अपकरण को नकारा

कोतवाली में भिड़ीं महिला नेत्रियां
पिकप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एक महिला सीओ के सामने ही कोतवाली में पुलिस से भिड़ गई जबकि दूसरी महिला नेत्री ने उपचार, जांच कराने के बाद कानूनी कार्रवाई की मांग की। मतभेद के कारण उनमें नोकझोंक होने लगी। बाद में एक महिला नेत्री छात्राओं के परिजनों को कोतवाली से अस्पताल ले गई। सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि जांच, तहरीर के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed