फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रेमिका संग कमरे में था पीएसी जवान, पड़ोसियों ने बाहर से लगाई कुंडी

प्रेमिका संग कमरे में था पीएसी जवान, पड़ोसियों ने बाहर से लगाई कुंडी

Sat, 09 Mar 2019 02:22 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका संग कमरे में था पीएसी जवान, पड़ोसियों ने बाहर से लगाई कुंडी
love ending - फोटो : Social Media
नैनीताल। सरोवरनगरी में पीएसी का जवान प्रेमिका के साथ कमरे में था। इस बीच पड़ोसियों ने बाहर से कुंडी लगा दी और मल्लीताल पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निकाला। जवान लंबे समय से किराये के कमरे पर ताला लगाकर गायब था। बकाएदारी के कारण मकान स्वामी समेत मोहल्ले के अधिकतर लोग उसकी हरकतों से परेशान थे। वह धोखाधड़ी के आरोप में निलंबित भी चल रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भवन स्वामी ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें बताया गया था कि उन्होंने पीएसी के एक जवान को कमरा किराए पर दिया था। चार माह से किराया न चुकाने पर मकान मालिक ने तगादा किया तो वह कमरे में ताला लगातार गायब हो गया। इसलिए उन्होंने कोतवाली में गुहार लगाने के साथ ही जिला प्रशासन से भी कमरा खाली कराने की मांग की। इसी बीच शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने पीएसी जवान को दूसरे कमरे में प्रेमिका के साथ देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। तब तक वहां भीड़ जुट गई। पीएसी जवान की हरकतों से परेशान मोहल्ले के अन्य लोगों ने बाहर से कुंडी लगाकर दोनों को कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किराए का कमरा खाली करा मकान मालिक समेत अन्य लोगों की देनदारी का ब्योरा लिखित में ले लिया है। बताया जा रहा है कि जवान पर टैक्सी चालक, दुकानदार, दूध वाले समेत कई लोगों का बकाया है। वह इन दिनों धोखाधड़ी के आरोप में निलंबित है।
विज्ञापन


पीएसी जवान को प्रेमिका संग कमरे में किया कैद
किराये के कमरे में लंबे समय बाद लौटा था, धोखाधड़ी के आरोप है निलंबित है जवान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed