फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीसीटीवी से हत्यारों का पता लगा रही पुलिस

सीसीटीवी से हत्यारों का पता लगा रही पुलिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी से हत्यारों का पता लगा रही पुलिस
हल्द्वानी। गौलापार के पश्चिमी खेड़ा में बुजुर्ग किसान की हत्या के मामले की जांच शुरू हो गई। पुलिस ने हत्यारों को तलाशने के लिए मुखबिरों को सक्रिय कर दिया। पुलिस गौलापार खेड़ा में लगे सीसीटीवी की भी मदद ले रही है। पुलिस दर्जनभर कैमरों में आरोपियों का सुराग लगा रही है। साथ ही कुछ फुटेज भी कब्जे में ली है।
विज्ञापन

गौलापार के पश्चिमी खेड़ा निवासी 67 वर्षीय चंदन सिंह बजवाल पुत्र पूरन सिंह बजवाल की रविवार रात गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। वह रात नौ बजे घर के पास स्थित ट्यूबवेल पर गए थे। जब काफी देर तक नहीं लौटे तो छोटा बेटा गजेंद्र उनकी तलाश में ट्यूबवेल की ओर गया। ट्यूबवेल के ओवरहेड टैंक के नीचे बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। काठगोदाम पुलिस ने गजेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन दूसरे दिन भी पुलिस को हत्यारों का सुराग नहीं लग सका। काठगोदाम पुलिस ने हत्यारों की तलाश के लिए मुखबिरों को सक्रिय कर दिया। साथ ही गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसओ काठगोदाम कमाल हसन ने बताया कि हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



सीसीटीवी से हत्यारों का पता लगा रही पुलिस
क्षेत्र में मुखबिर भी किए गए सक्रिय, गौलापार में बुजुर्ग किसान की हत्या का मामला

बुजुर्ग के घर में लगे कैमरों से खुल सकता है राज
बुजुर्ग चंदन सिंह बजवाल के घर भी सीसीटीवी लगा है। उनके घर को जोड़ने वाली सड़क पर भी कैमरे हैं। पुलिस इस बात की तस्दीक करना चाहती है कि उस रात यहां कौन-कौन आया। इसके साथ ही ट्यूबवेल की ओर जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। रात नौ बजे के आसपास उधर जाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। पुलिस इस बात को ध्यान रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तो बेहोशी की हालत में दबाया गया था गला
बुजुर्ग चंदन सिंह बजवाल की हत्या गला दबा कर की गई थी, जहां बुजुर्ग का शव मिला है वहां पर कोई संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि पहले उन्हें बेहोश किया गया है, फिर गला दबाया गया है। पुलिस को यह भी आशंका है कि आरोपियों ने दूसरी जगह गला दबाकर मारा है और शव को यहां डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed