{"_id":"5be9e3e9bdec22233165e6c7","slug":"181542054889-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम चुनाव के पहले 1448 लोग पाबंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर निगम चुनाव के पहले 1448 लोग पाबंद
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस ने 1448 को धारा 151 समेत 107/16 के तहत चालान किया है। पुलिस अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त कर अराजक तत्वों पर नजर रख रही है।
एसपी सिटी कार्यालय के अनुसार मारपीट होने पर पुलिस धारा 151 के तहत चालान की कार्रवाई कर रही है। इसके तहत सीआरपीसी की धारा 107/16 के तहत पुलिस ने थानावार 1448 लोगों का चालान किया गया है। इनमें 727 लोगों को शर्तों के साथ पुलिस ने पाबंद कराया है। यदि पाबंद लोग विवाद करेंगे तो उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी।
गुंडा एक्ट के तहत नौ का चालान
जिला पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आपराधिक कार्यों में लिप्त नौ लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 110जी के तहत 25 लोगों का चालान किया है। इनमें दो लोग पाबंद भी किए गए हैं लेकिन एक भी आरोपी को जिला प्रशासन ने जिला बदर नहीं किया है।
विज्ञापन
998 लाइसेंसी असलहे जमा
जिले में कुल 2759 लाइसेंसी असलहे हैं। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने 998 लाइसेंसी असलहों को जमा कराया है। अभी 1761 लाइसेंसी असलहों का जमा कराया जाना शेष है। पुलिस ने दो लोगों को तमंचा और चाकू के साथ गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
अवैध शराब बेचने में 21 गिरफ्तार
एसएसपी द्वारा चलाए गए अभियान के तहत चुनाव के दौरान पुलिस 21 लोगों को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 504 पव्वे देशी, 609 पाउच, 17 अंग्रेजी पव्वे बरामद किए हैं।