फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बैलपड़ाव कालाढूंगी के पास मिला अधजला शव

बैलपड़ाव कालाढूंगी के पास मिला अधजला शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
बैलपड़ाव कालाढूंगी के पास मिला अधजला शव
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कालाढूंगी (नैनीताल)। वन विभाग की बैलपड़ाव रेंज के जंगल में करकट नाले के पास मंगलवार को अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसएसपी, एएसपी भी मौके पर पहुंचे। प्रथमदृष्टया अन्यत्र हत्या कर शव को जंगल में जलाने की आशंका है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बैलपड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला को निकटवर्ती करकट नाले में सड़क से करीब एक किमी दूर जंगल में महिला का शव दिखा। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन करीब 12 दिन पुराना होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी। शिनाख्त के लिए शव हल्द्वानी मोर्चरी में रखा गया है। आसपास के थानों से गुमशुदगी की डिटेल मंगाई गई है। हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


करकट नाले के पास मिला अधजला शव
नहीं हो सकी शिनाख्त, हल्द्वानी मोर्चरी में भेजा शव


पुराना शव जलने की वजह से शिनाख्त में दिक्कत आ रही है। महिला की हत्या कर शव जंगल में जलाकर फेंकने की आशंका है। पुलिस इसी लाइन पर काम कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की असल वजह का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार मीणा, एसएसपी नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed