{"_id":"5c2e6acdbdec222e89469e9b","slug":"161546545869-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 कब्जेदारों पर दर्ज होंगे मुकदमे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
56 कब्जेदारों पर दर्ज होंगे मुकदमे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। गूलरघट्टी में रामनगर रोडवेज की 22.65 बीघा जमीन पर कॉलोनी बनने के मामले में महाप्रबंधक तकनीकी परिवहन ने 56 कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। रोडवेज ने रजिस्टर्ड डाक से थाना रामनगर को कब्जेदारों की सूची भेजी है।
1992 में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से रामनगर रोडवेज बस अड्डे के लिए गूलरघट्टी में 1.432 हेक्टेयर यानी 22.65 बीघा जमीन दी गई थी। खसरा व खतौनी में यह जमीन रोडवेज बस अड्डे के नाम पर दर्ज है। 1992 में मिली इस जमीन को रोडवेज भूल गया और यहां पर अतिक्रमण होने लगा। आरटीआई कार्यकर्ता अजीम खान ने 2013 में आरटीआई लगाई तब इस पूरे प्रकरण का पता चला। इस खबर को 11 दिसंबर 2018 के अंक में अमर उजाला ने ‘रोडवेज की जमीन पर बन गई कालोनी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। अब रोडवेज प्रशासन हरकत में आया और उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक तकनीकी ने कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को सहायक महाप्रबंधक रामनगर को 31 दिसंबर को निर्देशित किया। इस पर एआरएम रामनगर ने रजिस्टर्ड डाक से थाना रामनगर को पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज करने को कहा। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि उनके पास रोडवेज की ओर से पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलेगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रोडवेज की जमीन कब्जाने वाले 56 पर होगी रिपोर्ट
रामनगर के गूलरघट्टी का मामला, महाप्रबंधक तकनीकी रोडवेज ने निर्देश दिए
22.65 बीघा जमीन पर बस गई कॉलोनी
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एआरएम रामनगर को कब्जेदारों की सूची भेजी गई है, इस सूची में और भी नाम बढ़ सकते हैं।
-दीपक जैन, महाप्रबंधक तकनीकी
ये नाम हैं सूची में
जफर खान, आलम खान, आजम खान, परवेज अहमद, अकरम खान, नसरुद्दीन, शबनम, शबा खातून, मो. शाहिद, मो. इदरीश, सलीम जहां, वाहिद अली, अहमद रजा, गजार, चंद्रा देवी, असलम, अकरम, आजम, जफर, रहीस, हाजी खुर्शीद अहमद, हाजी रईस, गुलफाम अहमद, समीम, फिरदोस जहां, मुस्तकीम अहमद, शमीम अहमद, छिद्दा खां, शमशाद हुसैन, शाकरा बेगम, जकाउल्ला, मो. सावेज, फईम, मो. शहजाद, मो. सिराज, सालिम, परवेज अहमद, शमीम जहां, मंजू खां, रईस जहां, प्रेमा मनराल, रहीस खान, रिजवान, दिलशाद अहमद, पराग कुमार अग्रवाल, आसिफ इकबाल, वाहिद सैफी, शमीम जहां, इंतजार हुसैन, मो. सालिम, मो. युनूस, मो. परवेज, बिशन गोस्वामी, जाकिर हुसैन, शेर मोहम्मद, मुजफ्फर हुसैन, मो. जुल्फकार, मो. अली, इकराम अहमद।