{"_id":"5adcf2c94f1c1b61098b5e50","slug":"161524429513-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से कांग्रेस नेत्री का पुत्र गिरफ्तार जेल गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से कांग्रेस नेत्री का पुत्र गिरफ्तार जेल गया
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बीटेक की छात्रा के अपहरण मामले में जेल में बंद कांग्रेस से निलंबित नेता महक खान के बेटे दानिश खान को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उसने छात्रा को मोतीनगर में अपनी मौसी के घर छिपाकर रखा था। पुलिस ने युवक को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। कोर्ट ने छात्रा के अनुरोध पर उसे माता-पिता के साथ जाने की इजाजत दे दी है।
शीशमहल की रहने वाली बीटेक की छात्रा 18 अप्रैल को पढ़ने के लिए भीमताल स्थित स्कूल गई थी। आरोप है कि कांग्रेस की पूर्व नेता महक खान ने उसे बहला फुसलाकर अपने बेटे दानिश के साथ भेज दिया। छात्रा की मां की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने दानिश खान और उसकी मां महक खान के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। छात्रा के बरामद नहीं होने पर पुलिस ने अपहरण की साजिश के आरोप में महक खान को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस ने इसी आधार पर महक को पार्टी से निलंबित कर दिया। इधर, थानाध्यक्ष कमाल खान के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने दिल्ली के मोतीनगर से शनिवार की रात दानिश खान और युवती को बरामद कर लिया।
बीटेक की छात्रा को मौसी के घर छिपाकर रखा था
युवती के अनुरोध पर उसे परिजनों को सौंपा गया
तीन दिन बाद होंगे कलमबंद बयान
थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि छात्रा का बयान लेने का पुलिस ने प्रयास किया लेकिन उसने बताया कि अभी वह बयान देने की स्थिति में नही है। पुलिस का कहना है कि तीन दिन बाद उसका मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान कराया जाएगा। पता चला है कि छात्रा का 22 अप्रैल को जन्मदिन भी था।