{"_id":"5ac7d9db4f1c1bb5618b6076","slug":"161523046875-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि में पक्का निर्माण को तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन भूमि में पक्का निर्माण को तोड़ा
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग हल्द्वानी रेंज की टीम ने वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया पक्का निर्माण तोड़ दिया। इस दौरान यहां बसे लोगों ने भारी विरोध किया। यह देख वन विभाग को पुलिस बुलानी पड़ी।
हरिपुर शिवदत्त में वन भूमि पर करीब 50 परिवार 10 वर्षों से झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। इनमें कुछ परिवारों ने पक्का निर्माण भी कर लिया है। शुक्रवार को वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि संतोष कुमार पुत्र ईश्वरी लाल झोपड़ी तोड़कर पक्का निर्माण कर रहा है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग हल्द्वानी की वन क्षेत्राधिकारी सावित्री गिरी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने अतिक्रमणकारी को पक्का निर्माण तोड़ने का समय दिया, लेकिन इस दौरान सभी अतिक्रमणकारी एकत्र हो गए। उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी वन अधिकारियों के साथ बहस भी हुई।
उधर वन क्षेत्राधिकारी ने पुलिस टीम बुला ली। पुलिस की उपस्थिति में वन कर्मियों ने पक्के निर्माण को तोड़ दिया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम, कैलाश तिवारी, मनोज पांडे, शंकर सिंह, एसआई राजेंद्र कुमार, दीवान सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हरिपुर शिवदत्त गोरापड़ाव में वन भूमि में बसे हैं कई लोग
पक्का निर्माण करने की सूचना पर पहुंची थी वन विभाग की टीम
कई पक्के निर्माणों पर नहीं हुई कार्रवाई
वन विभाग के अधिकारी जिस जगह को वन भूमि बता रहे थे। उसी वन भूमि पर कई पक्के निर्माण थे। टीम ने सिर्फ संतोष कुमार के पक्के निर्माण को तोड़ दिया। ठीक उसके बगल में पक्के निर्माण को नहीं तोड़ा गया। इस पर अतिक्रमणकारी संतोष ने विरोध दर्ज करते हुए सभी के साथ एक जैसी कार्रवाई करने की मांग की।