फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हार को जीत में बदले का लक्ष्य तय करना होगा: हरीश

हार को जीत में बदले का लक्ष्य तय करना होगा: हरीश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
हार को जीत में बदले का लक्ष्य तय करना होगा: हरीश
हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत रविवार से तीन दिनी कुमाऊं दौरे पर आ रहे हैं। भ्रमण से पहले रावत ने कार्यकर्ताओं के नाम जारी पत्र में लोकसभा चुनाव में मिली हार को पंचायत के चुनाव में जीत में बदलने का आह्वान किया है। रावत रविवार को हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

पत्र में रावत ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने सीमित संसाधनों में जमकर प्रचार किया। इसके बाद भी चुनाव नहीं जीत सके। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि कांग्रेस का परंपरागत समर्थक वर्ग कांग्रेस के साथ खड़ा रहा। रावत का कहना है कि हार का एक ही उत्तर है जीत। इसके लिए एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह प्रति दिन कुछ घंटे पार्टी व जनसेवा में लगाएं ताकि लोगों को संगठन से जोड़ा जा सके और पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत का राह और आसान हो सके।
विज्ञापन



हार को जीत में बदलने का लक्ष्य तय करना होगा : हरीश
कुमाऊं भ्रमण से पहले कार्यकर्ताओं के नाम जारी किया पत्र

आज नैनीताल पहुंचेंगे हरीश रावत
हल्द्वानी। कांग्रेस महासचिव हरीश रावत रविवार को देहरादून से रवाना होकर शाम पांच बजे नैनीताल पहुंचेंगे। वह वहां लोकगायक पप्पू कार्की के जन्मोत्सव पर आयोजित उत्कृष्ट सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सोमवार को वह खटीमा, नानकमत्ता में कार्यकर्ताओं से भेंट कर रात साढ़े नौ बजे नैनीताल पहुंचेंगे। दो जुलाई को वह अल्मोड़ा को रवाना होंगे। तीन जुलाई को बाजपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed