फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जीजा ने ही की थी साली की हत्या

जीजा ने ही की थी साली की हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
जीजा ने ही की थी साली की हत्या
रामनगर में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। पिछले सप्ताह महिला की हत्या कर उसका शव नंदपुर गांव चिल्किया के पास सिंचाई नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कर उसके जीजा समेत दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने रविवार को कोतवाली में प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि 15 जून को नंदपुर चिल्किया के पास बड़ी नहर में अज्ञात महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने कई माध्यमों से प्रयास किए थे। मशक्कत के बाद भजनपुरा दिल्ली निवासी अंकित शर्मा पुत्र शरद शर्मा ने मृतका की शिनाख्त अपनी पत्नी जन्नत निकहत अंसारी (19) के रूप में की। उसने ग्राम चोरपानी निवासी उसके जीजा सोनू सैनी पर पत्नी की हत्या का शक जताया था। पुलिस ने इसी आधार पर जांच की। सुबूत जुटाने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी जीजा सोनू सैनी समेत थाना अमरोहा के मोहल्ला रफतपुरा निवासी राहुल सैनी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सोनू ने हत्या का अपराध कबूला। बताया कि उसने सांई कॉलोनी पीरूमदारा में किराये के मकान में ले जाकर बिजली के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। हत्या के वक्त उसके मकान में काम करने वाली रेखा और उसका साला गुड्डू उर्फ राहुल सैनी भी मौजूद थे, जिन्हें उसने एक कमरे में बंद कर दिया था। हत्या के बाद उसने साले गुड्डू की सहायता से वैगनआर कार में शव ले जाकर नहर में डाल दिया। पेट्रोल डालकर चेहरा झुलसा दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके। उसे शक था कि निकहत उसकी हत्या कराना चाहती है। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोनू सैनी और गुड्डू को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। अभियुक्तों से निकहत के कान की दो रिंग, दो अंगूठियां, हत्या में प्रयुक्त बिजली का तार, घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की है। एसएसपी ने कोतवाल रवि कुमार सैनी, एसआई प्रताप नगरकोटी, जयपाल चौहान, रविंद्र राणा, सर्विलांस प्रभारी किशन चंद्र, एसओजी टीम के सिपाही रियाज अख्तर, अशोक कांबोज, तालिब हुसैन, वीरेंद्र पाल, भूपेंद्र सिंह को ढाई हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन



जीजा ने ही की थी साली की हत्या
पुलिस ने सप्ताहभर में किया हत्याकांड का खुलासा
आरोपी जीजा साथी सहित पकड़ा, घटना में प्रयुक्त कार जब्त


जीजा पर बना रही थी शादी का दबाव
पुलिस के अनुसार निकहत का अपने पति से विवाद हुआ था। यह मामला दिल्ली कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए वह नौ जून से अपने जीजा सोनू सैनी के साथ रहने लगी थी। देह व्यापार का धंधा करने वाले सोनू ने नशे की दवा खिलाकर निकहत को भी इस धंधे में धकेल दिया। वह सोनू पर शादी के लिए दबाव भी बना रही थी। इसी के चलते सोनू ने अपने साले के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सोनू ने पुलिस को बताया कि नौकरानी रेखा, दोस्त शंकर ने आगाह किया था कि निकहत उसे (सोनू को) मार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदला लेना चाहती थी जन्नत निखत
सोनू सैनी की शादी 2005 में मीना से हुई थी। इसी दौरान वह थाना नूरपुर जिला बिजनौर यूपी निवासी रुख्सार उर्फ प्रिया के संपर्क में आया। उससे भी शादी कर ली थी। रुख्सार से उसके दो बच्चे हैं। बाद में उसने उन्हें छोड़ दिया था। रुख्सार जन्नत निकहत की बहन है। वह बहन का बदला लेने के इरादे से जीजा के संपर्क में आई। परिवार की सहमति पर वह जीजा के साथ रहने रामनगर आ गई थी। यहां आकर उसके जीजा से भी संबंध हो गए। जीजा पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। यह देख सोनू की पहली पत्नी मीना, उसके भाई गुड्डू ने विरोध किया। बाद में साले के साथ मिलकर निकहत की हत्या कर दी।

रामनगर के कुछ सफेदपोश थे सोनू के ग्राहक
पुलिस के अनुसार सोनू सैनी क्षेत्र में काफी समय से देह व्यापार के धंधे से जुड़ा था। इसके लिए उसने कई कॉलोनियों में किराये पर मकान लिए थे। आसपास के क्षेत्रों के कई सफेदपोश उसके संपर्क में थे। ऑर्डर मिलते ही वह लड़कियों की सप्लाई करता था। पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है। उन सफेदपोशों को तलाश रही, जिनके पास निकहत गई थी।

पत्नी की मदद से करता था धंधा
रामनगर (नैनीताल)। पुलिस के अनुसार निकहत हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू सैनी अपनी पहली पत्नी की मदद से देह व्यापार का धंधा करता था। दो साल पहले चोरपानी के ग्रामीणों ने एतराज जताया तो पत्थरबाजी तक हुई थी। तब से वह फरार हो गया था। पिछले साल दूसरी पत्नी रुख्सार के साथ मारपीट का मामला भी थाने पहुंचा था। तब रुख्सार के परिजन उसे लेने रामनगर आए थे। मारपीट में कई लोग घायल हुए थे। इसके बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई न होने से लोगों ने पुलिस के रवैये पर रोष जताया था।


सिपाही की सूझबूूझ से हुई शिनाख्त
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिपाही अशोक कांबोज और तालिब हुसैन ने किसी व्यक्ति के मोबाइल में निकहत की सैंडिलों और एक पैर में बंधे काले धागे को देखा। इसी आधार पर शिनाख्त कर पुलिस उसके पति के माध्यम से हत्यारोपियों तक पहुंची। मौके पर बरामद अधजली चादर को देखकर भी पुलिस को देह व्यापार का शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed