{"_id":"5d02b5c8bdec226d915d0569","slug":"15604586866-haldwani-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरवाइजर की कार पेड़ से टकराई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुपरवाइजर की कार पेड़ से टकराई मौत
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर टांडा जंगल में एस मोड़ के पास बृहस्पतिवार को प्राइवेट कंपनी में तैनात सुपरवाइजर ट्विंकल कुमार की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुपरवाइजर की मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि झपकी आने के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है।
रामपुर (यूपी) के भट्ठीटोला बिलासपुर निवासी 24 वर्षीय ट्विंकल कुमार किच्छा स्थित बालाजी अर्थ मूवर्स कंपनी में सुपरवाइजर थे। बृहस्पतिवार दोपहर वह कंपनी के काम से अपनी इंडिका कार से हल्द्वानी आ रहे थे। टांडा जंगल में एस मोड़ पर हादसा हो गया। कार क्षतिग्रस्त होने और चोट लगने से ट्विंकल कुमार लहूलुहान हो गए। टीपीनगर चौकी पुलिस ने कार का गेट तोड़कर उन्हें निकाला और एसटीएच पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी सुशील कुमार का कहना है कि कार में सुपरवाइजर अकेले थे। प्राथमिक जांच से पता चला कि सामने से किसी अन्य वाहन के आने या झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई है। छोटे भाई ने बताया कि ट्विंकल कुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। हादसे की जानकारी मिलने पर कंपनी में कार्यरत उनके साथी भी मोर्चरी पहुंच गए।
सुपरवाइजर की कार पेड़ से टकराई, मौत
किच्छा में प्राइवेट कंपनी में तैनात था, रुद्रपुर से हल्द्वानी आते समय टांडा जंगल में हादसा