{"_id":"5cfc1963bdec22078148a8cc","slug":"156002543514-ramnagar-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में डूबने से एक और युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोसी में डूबने से एक और युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। मुरादाबाद से रामनगर घूमने आए पांच युवकों में से एक युवक की कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। लाल मस्जिद मुरादाबाद निवासी मोहम्मद आतिव (20) पुत्र मोहम्मद मतलूब कुरैशी पड़ोस में रहने वाले दोस्त इमरान, शाहरुख, अफसार, जावेद के साथ शनिवार दोपहर ट्रेन से रामनगर पहुंचा था। रामनगर-हल्द्वानी निर्माणाधीन बाईपास पुल के पास स्थित कोसी नदी में आतिव नहाने चला गया, जबकि उसके दोस्त नदी किनारे ही बैठ गए। नहाते हुए आतिव कोसी नदी के गहरे कुंड में डूबने लगा। शोर मचाने पर उसके दोस्त और मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोग उसे बचाने के लिए नदी में गए और कुछ देर बाद उसे नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आतिव पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं, शुक्रवार को भी एक युवक कोसी नदी में डूब गया था, जिसे बचा लिया गया है।
कोसी में डूबने से एक और युवक की जान गई
मुरादाबाद का मो.आतिव दोस्तों के साथ रामनगर घूमने आया था
बड़े बुजुर्ग कहते रहे हैं कि आग और पानी के सामने कभी जिद नहीं करनी चाहिए। नई पीढ़ी इस बात को या तो नजरअंदाज कर रही है या उपहास उड़ा रही है। पिछले कुछ दिनों से पानी में डूबने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। किशोर और युवक नहाने के शौक या मस्ती के बहाने असमय जान गंवा रहे हैं। अभिभावकों को सचेत होने की जरूरत है। यह मौज मस्ती पूरे परिवार को आफत में डाल रही है।
नैनी झील में डूबे युवक का शव निकाला
नैनीताल। शराब के नशे में झील में डूबे युवक का शव शनिवार को पुलिस ने मशक्कत के बाद निकाल लिया। दोस्त अनवर ने उसकी शिनाख्त मो. शानू (22) पुत्र असलम मकरपुरा मुरादाबाद के रूप में की। मल्लीताल कोतवाली के एएसआई सत्येंद्र गंगोला ने बताया कि मल्लीताल बोट स्टैंड के पास शुक्रवार रात 12 बजे एक युवक झील में गिरकर डूब गया था। रात को पुलिस के काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह पुलिस ने फिर से युवक की तलाश की।
विज्ञापन
कोसी में लापता क्लीनर दूसरे दिन भी नहीं मिला
गरमपानी (नैनीताल)। काकड़ीघाट स्थित कोसी नदी में शुक्रवार को नहाने गए दो युवकों में से एक का शव शुक्रवार शाम मिल गया था, जबकि दूसरे युवक थाना बैजनाथ जिला बागेश्वर के ग्राम नौकुड़ा निवासी जगदीश सिंह बिष्ट (20) पुत्र मोहन सिंह का शनिवार को दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम के हेड कांस्टेबल जितेंद्र गिरी के नेतृत्व में शनिवार सुबह से कोसी में डुबकी लगाती रही। नदी किनारे और घटनास्थल के आसपास भी तलाश की गई, लेकिन जगदीश का पता नहीं चल सका। जगदीश के परिजनों ने बताया कि वह बैजनाथ झील में तैरता रहता था। इस कारण उन्होंने डूबने की आशंका से इनकार किया है। उन्होंने साथी की मौत होने पर घबराकर कहीं भागने की आशंका जताई है। इसलिए उन्होंने गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई है।
गौला बैराज की नहर में खतरे से खेल रहे हैं बच्चे
हल्द्वानी। जिला पुलिस और प्रशासन ने कोसी और भीमताल झील के हादसों से सबक नहीं सीखा है। गौला बैराज के सिंचाई नहर में शनिवार को भी स्नान करने के लिए बच्चों, युवकों भी भीड़ जुटी थी। कई सिंचाई नहर में गोते लगा रहे थे। काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन का कहना है कि नहर, बैराज पर फोर्स लगाई जाएगी।