फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   घास काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

घास काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
घास काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
नैनीताल। नगर के दूरस्थ बगड़ महरौड़ा क्षेत्र में घास काटने को लेकर शुक्रवार शाम दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घायल एक महिला को उसके परिजनों ने बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शनिवार को दूसरे पक्ष की महिला को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में एक पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बगड़ महरौड़ी पंगूट क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच घास काटने को लेकर झगड़ा हुआ। इसमें भगवती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। भगवती ने बताया कि वह शुक्रवार शाम खेत में घास काट रही थी। आरोप लगाया कि तभी पड़ोस में रहने वाला युवक वहां आया और उसके हाथ से दरांती छीन ली। विरोध करने पर युवक ने उसके सिर पर दरांती से वार कर दिया। इस दौरान युवक के परिवार के और लोग भी वहां पहुंच गए और उसे लाठी-डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को दूसरे पक्ष की एक महिला भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। महिला ने बताया कि भगवती देवी और उसके परिवार वाले हमेशा उनके खेतों की घास काटकर ले जाते हैं। शुक्रवार को भी घास काटने को लेकर विवाद हुआ, इसमें उसे भी चोट आई है। पटवारी अर्जुन सिंह ने बताया कि भगवती देवी की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर उसके पड़ोसी भुवन चंद्र, उसकी मां और पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घास काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
घटना के बाद दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed