{"_id":"5ce70389bdec22078e0abf5d","slug":"155864364410-ramnagar-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में पकड़ा नैनीताल का प्रेमी युगल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रामनगर में पकड़ा नैनीताल का प्रेमी युगल
विज्ञापन
love ending
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल/रामनगर। मल्लीताल थाना क्षेत्र से 21 मई को लापता हुई 9वीं की छात्रा एक युवक के साथ गई थी। वह अपने साथ मां का मोबाइल भी ले गई थी। परिजनों ने मल्लीताल कोतवाली में बुधवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जानकारी होने पर एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने छात्रा को बरामद करने का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए थे। पुलिस सर्विलांस की मदद से छात्रा की तलाश कर रही थी। उक्त किशोरी को एसआई डिम्पल जोशी ने बृहस्पतिवार सुबह रामनगर स्थित सीओ कार्यालय के पास एक बगीचे के पास से नैनीताल के ही युवक के साथ बरामद किया। इंस्पेक्टर मल्लीताल ध्यान सिंह ने बताया कि छात्रा युवक के साथ गई थी। उसके बयान शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में करवाए जाएंगे।
युवक संग गई 9वीं की छात्रा रामनगर से बरामद
विज्ञापन
युवक संग गई 9वीं की छात्रा रामनगर से बरामद