{"_id":"5bf710fabdec224176130e68","slug":"15429184422-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी, बच्चों को मारपीट कर घर से निकाला, खुद लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी, बच्चों को मारपीट कर घर से निकाला, खुद लगा ली फांसी
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली में मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले उसने पत्नी और बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत थाना क्षेत्र ग्राम भेट, छाना गोलू निवासी धर्मेंद्र भट्ट (29) दिल्ली में मजदूरी करता था। उसका परिवार यहां टांडा मल्लू गांव में किराये पर रहता था। परिजनों का कहना है कि धर्मेंद्र कुछ दिनों पहले दिल्ली से आया था। तब से वह मानसिक रुप से परेशान था। बुधवार रात धर्मेंद्र शराब पीकर घर आया और उसने पत्नी-बच्चों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें घर से निकाल दिया। धर्मेंद्र की पत्नी, मां और बच्चों ने पड़ोसी के घर में रात बिताई। सुबह बच्चे जब घर पहुंचे तो धर्मेंद्र कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पीरुमदारा चौकी प्रभारी विपिन जोशी पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
दिल्ली से लौटने के बाद से था परेशान मजदूर