{"_id":"5bce3680bdec22698c6e3e00","slug":"154024099018-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
cctv shimla
रामनगर (नैनीताल)। राम दत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अस्पताल के हर कोने में सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। इससे पूरा अस्पताल परिसर सीसीटीवी कैमरे की नजर में आ गया है।
अस्पताल में मारपीट, तोड़फोड़ की घटनाओं को देखते हुए प्रबंधन ने सीसीटीवी की संख्या दोगुनी कर दी है। वहां पहले लगे 16 कैमरे दुरुस्त किए गए हैं। इमरजेंसी से लेकर प्रत्येक वार्ड तक 16 नए सीसीटीवी लगाए गए हैं। सीएमएस डॉ. टीके पंत ने बताया कि अस्पताल की हर छोटी-बड़ी घटना इनमें कैद होगी। इनसे अस्पताल के स्टाफ पर भी नजर रखी जाएगी।
सफाई कर्मी बंद कर रहे सीसीटीवी
अस्पताल के कुछ कर्मी शाम के समय ताश, जुआ आदि खेल रहे हैं। इस दौरान कैमरों से बचने के लिए वह सीएमएस कार्यालय में जाकर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग तक बंद कर दे रहे हैं। इसका पता चलते ही सीएमएस डॉ. टीके पंत ने कर्मियों को हिदायत दे दी है। अपने कार्यालय में नया ताला लगवा कर एक चाबी सीएमएस के पास तो दूसरी मैट्रन के पास रहेगी।