फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नेवी अफसर समेत चार पर्यटकों पर हमला, सिर फोड़े

नेवी अफसर समेत चार पर्यटकों पर हमला, सिर फोड़े

Tue, 09 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
नेवी अफसर समेत चार पर्यटकों पर हमला, सिर फोड़े
hamla - फोटो : demo
नैनीताल। सरोवर नगरी घूमने पहुंचे नेवी के अधिकारी और उनके तीन साथियों का सोमवार रात साढ़े ग्यारह बजे लेक ब्रिज चुंगी कर्मियों के साथ टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज से शुरू हुुई बहस मारपीट तक जा पहुंची। आरोप है कि चुंगी कर्मियों ने कूकर, डंडे, प्लास आदि से हमला किया, जिसमें नेवी अधिकारी समेत तीन के सिर फट गए। घटना के बाद चुंगी कर्मी मौके से भाग निकले। तल्लीताल पुलिस ने घायलों का बीडी पांडे जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी देहरादून निवासी नेवी में अधिकारी अंकित शर्मा अपने दोस्त राजेंद्रनगर मेरठ निवासी सारांश कौशिक, अर्पित कौशिक और अभिषेक शर्मा,के साथ नैनीताल घूमने आए थे। सोमवार रात वह तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज चुंगी पहुंचे। यहां टोल के पैसेेे को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई। विवाद बढ़ा तो आरोप है कि चुंगी कर्मियों ने जमकर मारपीट कर दी। इससे चीख-पुकार मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। तल्लीताल थाने के एसआई मनोज सिंह नयाल, एसआई यूसी सती, कांस्टेबल सुमित समेत तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। दो युवकों को सिर में टांके आए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घायलों का कहना है कि चुंगी पर सात लोग थे। जो हमलावर हो गए।
विज्ञापन


नैनीताल में टोल टैक्स को लेकर हुआ विवाद, मेरठ और देहरादून से आए थे सैलानी
चुंगी के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed