{"_id":"5babd796867a557f601673a0","slug":"1537988481732-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर डिस्टलरी से पीतल के 32 बाल्व चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजपुर डिस्टलरी से पीतल के 32 बाल्व चोरी
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में शुगर मिल की सह इकाई आसवनी प्लांट से पीतल के 32 वाल्व चोरी हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। चोरी हुए वाल्व की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से डेढ़ साल पहले आसवनी प्लांट बंद करवाया गया था।
बुधवार को पंप मैन जगन्नाथ और नवीन शुगर मिल की सह इकाई डिस्टलरी (आसवनी) के प्लांट में गए। इस दौरान उन्होंने वहां पीतल के वाल्व (स्पेंडल ग्लेन) गायब पाए। इस पर उन्होंने तत्काल अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला। आसवनी प्रबंधक अतुल चौहान की ओर कोतवाली में तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। इधर जिला सहकारी आवसनी श्रमिक संघ अध्यक्ष अनिल सिंह और महामंत्री अभय यादव ने कुमाऊं आयुक्त और जीएम को पत्र भेजकर चोरी का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आसवनी प्लांट प्रबंधक ने बताया कि प्लांट बंद है। कर्मचारियों से चोरी घटना की जानकारी मिली है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। शुगर मिल परिसर में सुरक्षा कर्मचारी तैनात रहते हैं जिससे प्लांट में चोरी होना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि चोरी की तहरीर आई है। पुलिस जांच कर रही है। चोरी काफी दिन पहले की बताई जा रही है। अधिकारियों को घटना की जानकारी बुधवार को मिली है।