फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 21 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
नानकमत्ता में हादसे में घायल महिला को समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। महिला को एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था।

ग्राम बिचुवा बगिया थाना नानकमत्ता निवासी कुलवंत कौर उर्फ संतो (40) पत्नी प्रेम सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे घर से बाहर सड़क पार कूड़ा फेंकने गई थी। लौटते वक्त बाइक (यूके 06एएल 3532) के अज्ञात सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कुलवंत कौर सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों और आसपास के लोगों के बाहर आने तक अज्ञात युवक बाइक समेत फरार हो गया। आननफानन में कलवंत कौर को सीएचसी नानकमत्ता लाया गया। यहां डॉक्टर की तैनाती नहीं होने से उन्हें सितारगंज रेफर कर दिया गया। परिजन घायल महिला को लेकर सीएचसी सितारगंज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सितारगंज कोतवाली से पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा में भेजा। महिला की मौत से पति प्रेम सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह, गुरमेज सिंह और पुत्री अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed