फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दाबका नदी में डूबकर किसान की मौत

दाबका नदी में डूबकर किसान की मौत

Sat, 15 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
दाबका नदी में डूबकर किसान की मौत

विज्ञापन
बाजपुर में खेत से लौट रहे वृद्ध किसान की दाबका नदी में डूबकर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
शुक्रवार दोपहर साढ़े ग्यारह बजे गांव गोबरा निवासी राजवीर सिंह (55) नदी पार अपने खेत पर गया था। लौटते समय दाबका में पानी का बहाव अधिक होने पर वह पानी में बह गया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी खोज की। घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर राजवीर का शव मिला। ग्राम प्रधान पति तरसेम सिंह ने बताया कि मृतक की एक पुत्री और एक पुत्र है। सीओ एमसी बिन्जौला ने बताया मामले की पड़ताल की जा रही है। हालांकि परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed