फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बाइक फिसलने से युवक खांईं में गिरा

बाइक फिसलने से युवक खांईं में गिरा

Fri, 14 Sep 2018 01:46 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
बाइक फिसलने से युवक खांईं में गिरा
नैनीताल। रईस होटल क्षेत्र में भारी भूस्खलन के बावजूद लोग अपनी जान को दांव पर लगाकर आवाजाही कर रहे हैं। ऐसा ही मामला बृहस्पतिवार देर शाम देखने को मिला। राहुल रावत निवासी चीना बाबा मंदिर नैनीताल क्लब और नितिन कुमार निवासी वेलड्रॉफ कंपाउंड बाइक से वीरभट्टी की ओर से नैनीताल आ रहे थे। रईस होटल क्षेत्र के पास भूस्खलन वाली जगह पर पहुंचने पर उनकी बाइक फिसल गई। इससे राहुल खाई में जा गिरा। जबकि नितिन कुमार सड़क पर ही छिटक गया। इत्तफाक से राहुल खाई में ज्यादा नीचे नहीं गया और उसने पहाड़ी के एक हिस्से को पकड़ लिया। इससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने तल्लीताल पुलिस को सूचना दी। एसआई मनोज नयाल कांस्टेबल शिवराज राणा समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। शाम छह बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस ने बमुश्किल क्षेत्रवासियों की मदद से युवक को बाहर निकाला। युवक को हल्की चोटें आईं हैं। एसओ तल्लीताल राहुल राठी ने बताया कि युवकों को थाने लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed