फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   किशोरी की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डाली

किशोरी की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डाली

Wed, 12 Sep 2018 02:18 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
किशोरी की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डाली
Crime
रामनगर (नैनीताल)। किशोरी की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डालने वाले युवक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। किशोरी ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह ग्राम कानिया निवासी एक किशोरी ने बताया कि सोमवार रात किसी युवक ने एक लड़की के नाम से उसके फेसबुक पेज पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो लगाकर उसे मैसेज बाक्स में भेजी। इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी। युवक ने मंगलवार सुबह 9 बजे किशोरी से खताड़ी स्थित टंकी के पास आने के लिए कहा। मना करने पर युवक ने किशोरी को उक्त फोटो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस पर किशोरी ने हिम्मत दिखाकर अपने कुछ परिचित युवकों के साथ उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की। तय समय पर युवक पहुंचा और किशोरी के साथ जबर्दस्ती करने लगा। इसी बीच किशोरी के साथियों ने युवक को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में कोतवाली के एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक को पीटकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed