{"_id":"5b7f009542c79246424d6377","slug":"15350498675-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मी पर हमले में नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन कर्मी पर हमले में नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नानकमत्ता। घात लगा कर वन कर्मी पर हमला कर लूट को अंजाम देने वाले चार नामजद लोगों समेत नौ के खिलाफ पुलिस ने कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
मंगलवार शाम गश्त पर लामाखेड़ा जा रहे संविदा वन कर्मी गिरीश वर्मा पुत्र स्व. जीवन लाल वर्मा पर ग्राम पहसैनी गुरुद्वारा के समीप जंगल में घात लगाकर बैठे आधा दर्जन से अधिक तस्करों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया था और 20 हजार रुपये भी लूट लिए।
पीड़ित की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने पहसैनी गांव निवासी सुबेग सिंह उर्फ छेगू, भजन सिंह, दर्शन सिंह और उसके पुत्र गुरमेज सिंह उर्फ गेजू के अलावा पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरोगा ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।