{"_id":"5b78703d42c792462f5e95f5","slug":"15346197001315-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन पूर्व बाजपुर से फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 दिन पूर्व बाजपुर से फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा में झनकईया थाने की पुलिस ने बाजपुर पुलिस की सूचना पर बाजपुर के एक गांव से बहला फुसलाकर भगाई गई एक युवती को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा है। इधर, प्रेमी युगल का कहना है कि उन्होंने मंदिर में शादी कर ली है और वह एक साथ ही रहेंगे।
बाजपुर क्षेत्र के गांव में मेडिकल स्टोर चलाने वाले युवक का वही की एक युवती से तीन साल पहले दोस्ती हो गई। युवक ने जुलाई में मेडिकल स्टोर को बंद कर दिया और 4 अगस्त को दोनों फरार हो गए। जिनकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शनिवार शाम मुख्य मार्ग पर घूम रहे दोनों को हिरासत में ले लिया है और बाजपुर थाने को सूचना दे दी है। युवती का कहना है कि उन्होंने 4 अगस्त को ही एक मंदिर में शादी कर ली है और वह अपने कथित पति के साथ ही ही रहेगी। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि मामला बाजपुर थाने का है इसलिए दोनों को बाजपुर पुलिस के यहां पहुंचने पर उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।