{"_id":"5b4ce7724f1c1b27618b50b8","slug":"153176663910-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलील हत्या मामले में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खलील हत्या मामले में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। पट्टी कलां (रामपुर) के पूर्व प्रधान खलील पहलवान की हत्या के मामले में पुलिस नामजद दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मंगलवार को पुलिस हत्या मामले का खुलासा कर सकती है।
वहीं सोमवार को मृतक पहलवान के परिजनों ने पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। चौकी इंचार्ज दिनेश फर्त्याल ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने का भरोसा दिया।
बता दें कि शनिवार को यूपी और उत्तराखंड सीमा से सटे बाग में कुछ लोगों ने गांव घोसीपुरा निवासी खलील पहलवान पर फायरिंग कर दी थी। खून से लथपथ पहलवान को काशीपुर के एक अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने पहलवान को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
घटना को लेकर सुल्तानपुर पट्टी में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने पहलवान के बड़े पुत्र अहसान अली की तहरीर पर सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी शहजाद आलम, उसका भाई जावेद आलम और मेंहदी उर्फ टिप्लू और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।
एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस ने दबिश देकर नामजद आरोपी शहजाद आलम और मेंहदी उर्फ टिप्लू को हिरासत में ले लिया है। सूत्र के अनुसार पुलिस आरोपियों से हथियार बरामद करने में जुटी है। मंगलवार को पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। ब्यूरो