फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खेत जोतने आए युवक को तमंचे के साथ कोर्ट में किया पेश

खेत जोतने आए युवक को तमंचे के साथ कोर्ट में किया पेश

Sat, 07 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खेत जोतने आए युवक को तमंचे के साथ कोर्ट में किया पेश

विज्ञापन
सितारगंज में जनता फार्म के दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार की जमीन जोतने आए युवक को मय तमंचे के साथ पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया और उसके साथी युवक का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।

बृहस्पतिवार को कचनालगाजी काशीपुर निवासी राजेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ जनता फार्म गांव में दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार के कब्जे की जमीन को जबरन जोतने आया था, जबकि जमीन का मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। प्रभारी कोतवाल को जानकारी होने पर वह मय टीम के मौके पर पहुंचे और उन्हें जबरन खेत जोतने वाले राजेंद्र सिंह को 315 बोर के अवैध तमंचे और उसके साथी बाजपुर निवासी इब्राहीम को हिरासत में ले लिया था। राजेंद्र के पास दो कारतूस भी मिले। प्रभारी कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि शुक्रवार को राजेंद्र को खटीमा कोर्ट ले जाया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। इब्राहीम का शांतिभंग के आरोप में सीआरपीसी की धारा 151 के तहत चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed