फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तेलीपुरा मे चले लाठी-डंडे, तीन घायल

तेलीपुरा मे चले लाठी-डंडे, तीन घायल

Thu, 28 Jun 2018 02:11 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
तेलीपुरा मे चले लाठी-डंडे, तीन घायल
hamla - फोटो : demo
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम तेलीपुरा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हो रही समझौता वार्ता विफल हो गई। इस पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इससे दोनों पक्षों के आठ लोग चोटिल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम तेलीपुरा निवासी खलील अहमद ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका पुत्र आजम गांव के ही महबूब का डंपर चलाता था। आजम मंगलवार शाम महबूब से बकाया भुगतान लेने उसके घर गया था तो मारपीट कर उसे थाने में बंद करवा दिया। बुधवार को ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्यों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही थी। दूसरे पक्ष की ओर से गुलाम गौस उर्फ गुड्डू, मो. अय्यूब, मो. महबूब, मो. दानिश, गुल मोहम्मद, मो. समरान गौस निवासी नयागांव तेलीपुरा भी आए थे। पंचायत में समझौता न होने पर मारपीट हो गई। इससे खलील अहमद, उसके पुत्र आजम, जफर घायल हो गए। खलील की पत्नी मुन्नी के साथ भी हाथापाई की गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष के महबूब ने भी पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार सुबह जफर, मिक्की, इनके पिता खिल्लू चौधरी ने गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसके समेत उसके भाई गुलाम गौस, उसके भांजे दानिश पर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed