{"_id":"5b2ab85f4f1c1bc5628b6351","slug":"152952636920-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारी रिसार्ट स्वामियों मे कोर्ट का आदेश आते ही हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमणकारी रिसार्ट स्वामियों मे कोर्ट का आदेश आते ही हड़कंप
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट के आसपास के क्षेत्र से बुधवार तक किसी भी रिजॉर्ट स्वामी ने अपने अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाए। इससे पूर्व बंदोबस्त, राजस्व विभाग ने चार रिजार्ट से हुए अतिक्रमण की जगह पर कब्जा कर लिया था। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में 30 रिजॉर्टों पर अतिक्रमण का आरोप था लेकिन उनमें से 19 ही अतिक्रमणकारी निकले। इसी 30 रिजॉर्टों में से 11 के नाम दो बार लिखे गए थे। 19 रिजॉर्टों में अतिक्रमण मिला है। अभी कोर्ट से अतिक्रमण हटाने के आदेश नहीं आए हैं। आदेश मिलते ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। क्षेत्र में 37 रिजॉर्ट, होटलों को अतिक्रमण करने को लेकर एक उच्च न्यायालय ने हाई पावर कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने अतिक्रमणकारी रिजॉर्ट, होटलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट कोर्ट में सौंपी थी। इस पर कोर्ट ने अतिक्रमणकारियों को अपने रिजॉर्ट, होटलों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात की थी।
कार्बेट के पास से किसी ने नहीं हटाया अतिक्रमण
प्रशासन को हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार
विज्ञापन
कार्बेट के पास से किसी ने नहीं हटाया अतिक्रमण
प्रशासन को हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार