फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिक्षक को मारा धक्का, पर्स लेकर रफूचक्कर

शिक्षक को मारा धक्का, पर्स लेकर रफूचक्कर

Thu, 10 May 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक को मारा धक्का, पर्स लेकर रफूचक्कर
सेवानिवृत शिक्षक केपी साह - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन की दस्तक के साथ ही चोरी की वारदातें भी बढ़ने लगी हैं। बुधवार शाम करीब पौने आठ बजे एक सेवानिवृत्त शिक्षक को धक्का देकर उचक्के ने उनका पर्स जेब से पार कर दिया। जब तक शिक्षक हो हल्ला करता तब तक वह रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन


सीआरएसटी इंटर कॉलेज से सेवानिवृत शिक्षक केपी साह यहां तल्लीताल में फांसी गधेरे के पास रहते हैं। बुधवार शाम करीब पौने आठ बजे वह मल्लीताल से तल्लीताल अपने घर को अकेले लौट रहे थे। फांसी गधेरे के तिराहे पर उनके पीछे से आए युवक ने उन्हें धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया। वह उनकी जेब से पर्स निकालकर कलेक्ट्रेट को जाने वाले मार्ग की ओर से भाग गया।
विज्ञापन


शिक्षक साह के मुताबिक हाल ही में उनकी आंखों का ऑपरेशन हुआ है। इसकी वजह से वे चोर को पहचान नहीं पाए, लेकिन उसने काली जैकेट पहनी थी। साह के मुताबिक उनके पर्स में पांच हजार रुपये नगद और आईडी समेत कई जरूरी कागजात थे। साह ने घटना की जानकारी फोन से तल्लीताल के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पर्स में थे पांच हजार रुपये, पुलिस को दी गई सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed