फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फौजी पिता के हत्यारोपी को जेल भेजा

फौजी पिता के हत्यारोपी को जेल भेजा

Mon, 07 May 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
फौजी पिता के हत्यारोपी को जेल भेजा
गरुड़ (बागेश्वर)। फौजी पिता के हत्यारोपी सनकी युवक को थाना बैजनाथ पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र बैजनाथ के गांव मल्ला भिलकोट निवासी सनकी युवक चंदन सिंह की रविवार को अपने पिता से कहासुनी हो गई थी। तब उसने अपने पूर्व सैनिक पिता रघुवीर सिंह किरौला (65) की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। पिता की हत्या के बाद वह घर से भाग गया था। रघुवीर के बड़े पुत्र चमन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कौसानी पुलिस ने सोमवार को ही उसे चनौदा के पास पकड़ लिया था। पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया है। मृतक फौजी का सोमवार को स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके घर सांत्वना देने वालों को तांता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed