फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शराब सिर चढ़ी तो बच्चों को सड़क पर छोड़ सो गया पिता

शराब सिर चढ़ी तो बच्चों को सड़क पर छोड़ सो गया पिता

Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
शराब सिर चढ़ी तो बच्चों को सड़क पर छोड़ सो गया पिता
नैनीताल। नेपाल के एक मजदूर पर शराब की खुमारी इस कदर चढ़ी कि वह तीन बच्चों को सड़क पर छोड़ सो गया। रोते बिलखते बच्चों को स्थानीय लोगों ने खाना खिलाया। सूचना पर पहुंची मल्लीताल पुलिस ने बच्चों को विमर्श संस्था को सौंप दिया।
विज्ञापन

नेपाल के सुरखेत निवासी चेतन (26) मजदूरी करता है। शनिवार सुबह चेतन मल्लीताल में अशोक सिनेमा स्थित पार्किंग पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चेतन शराब के नशे में था और उसके साथ तीन बच्चे अमित (6), मायला (4) और अर्जुन (2) थे। चेतन पर शराब की खुमारी ऐसी सवार हो गई कि वह बच्चों को सड़क पर छोड़ पार्किंग किनारे ही सो गया। काफी देर तक बच्चे उसके पास बैठ कर बिलखते रहे।
विज्ञापन

इसी बीच पूरन सिंह बिष्ट ने बच्चों को देखा। बच्चों को भूख से बिलखता देख पूरन सिंह ने उन्हें खाना खिला दिया। किसी ने मल्लीताल इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत और एसएसआई बीसी मासीवाल को सूचना दे दी। पुलिस मौके पहुंची और पिता को बेसुध देख विमर्श संस्था को सूचना दे दी। शाम को विमर्श संस्था के विनोद, रेनू और हरीश मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चों को अपने साथ ले गए। लोगों ने बताया कि पांच दिन पहले युवक की पत्नी बिहार निवासी किसी व्यक्ति के साथ चली गई है। इसको लेकर वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed