फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बारातियों के साथ घरातियों ने की मारपीट

बारातियों के साथ घरातियों ने की मारपीट

Mon, 30 Apr 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
 बारातियों के साथ घरातियों ने की मारपीट
बाराती आपस में भिड़े - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर से बरेली गई बारात में घराती और बारातियों में मारपीट हुई तो बारात बिना दुल्हन के लौट गई। दूल्हे के पिता का आरोप है कि बारात में गई महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध किया तो घराती हमलावर हो गए। उन्होंने लूटपाट का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सेमलखलिया निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसके बेटे का रिश्ता बरेली के कटरा चांद खां मोहल्ला निवासी युवती से तय हुआ था। वे बारात लेकर 27 अप्रैल को बरेली पहुंचे। आरोप है कि जहां घरातियों ने बारात में आईं महिलाओं से छेड़खानी कर दी। इसका विरोध करने पर घरातियों ने बारातियों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि दुल्हन के लिए ले गए जेवर भी छीन लिए। वह दूल्हे के बहनोई का पर्स भी ले गए, इसमें करीब 40 हजार रुपये और सामान था। आरोप है कि इसके बाद घरातियों ने विवाह से इन्कार कर दिया। इस कारण बारात लौटा दी। एसएसआई राहुल राठी ने बताया कि कोतवाली में शिकायत लेकर आए थे, लेकिन घटना क्षेत्र बरेली का होने पर उन्हें वहीं जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed