{"_id":"5ad900154f1c1b9f098b5739","slug":"152417077511-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटना का खुलासा न होने पर मोहल्लेवासियों ने घेरी कोतवाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की घटना का खुलासा न होने पर मोहल्लेवासियों ने घेरी कोतवाली
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम शंकरपुर खजांची स्थित प्यारेलाल की बाग बस्ती निवासी मो. सलीम के घर में 28 मार्च को लाखों रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस को सूचना देने के बावजूद घटना का खुलासा नहीं हो सका। इससे आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने बुधवार रात कोतवाली आकर एसआई इंदरजीत सिंह का घेराव किया।
मोहल्लेवासियों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात चोरों ने इस कॉलोनी में दोबारा चोरी का प्रयास किया लेकिन कॉलोनी में लगे सीसीटीवी की वजह से वह कामयाब नहीं हो सके, जबकि चोरी की पिछली घटना में भी चोर सीसीटीवी में कैद हो गए थे। इसके बाद भी पुलिस ने घटना के खुलासे में रुचि नहीं दिखाई। चोरी का खुलासा न होने पर मोहल्लेवासियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। घेराव करने वालों में सलीम, बॉबी सैफी, अजीजुर्रहमान, रहीस सैफी, चीनू सैफी, फैजान सैफी, अहमद, अमीर, मोहसिन, साबिर, दिलशाद, पप्पी, शादाब, शाहरूख, करीमुद्दीन, अरबाज, इकरार आदि मोहल्लेवासी मौजूद रहे।