फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अवैध खनन कराने के मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

अवैध खनन कराने के मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Sun, 01 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन कराने के मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
लालकुआं (नैनीताल)। गौला नदी में घुसकर खनन सामग्री लाने और खनन माफिया से साठगांठ के आरोप में धर्म कांटे के ऑपरेटर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। बीती 22 मार्च को वन विकास निगम के सेक्शन अधिकारी जीएस बगड़वाल ने तहरीर देकर जबरन गौला नदी में घुसकर खनन सामग्री लाने संबंधी शिकायत की थी। पुलिस ने क्षेत्र में धर्म कांटा चलाने वाली संस्था जेपी स्टोन क्रेशर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी देवेंद्र सिंह दानू के खिलाफ 420 आईपीसी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि दानू की खोजबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन कराने वाले धर्मकांटा कर्मचारियों की संख्या अधिक भी हो सकती है। जांच में यदि अन्य कर्मचारियों के शामिल होने का मामला आएगा तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed