फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दो विवाहिताएं घर से लापता, परिजनों ने पुलिस को सौंपी तहरीर

दो विवाहिताएं घर से लापता, परिजनों ने पुलिस को सौंपी तहरीर

Sat, 10 Mar 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
दो विवाहिताएं घर से लापता, परिजनों ने पुलिस को सौंपी तहरीर
खटीमा में अलग-अलग मामले में दो विवाहिताएं घर से लापता हो गई हैं। बिचपुरी चकरपुर निवासी सावित्री देवी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री 23 फरवरी को मायके आई थी। आठ मार्च को उसकी पुत्री दोपहर दो बजे अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली तो फिर लौटकर नहीं आई। पीड़िता ने उसकी पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है। उधर, मुंडेली निवासी हीरा लाल ने बताया कि उसकी पत्नी आठ मार्च की रात 12 बजे उसके पड़ोसी के साथ फरार हो गई है। उसकी पत्नी एक लाख मूल्य के जेवर, पांच हजार रुपये नकद, दस जोड़ी कपड़े अपने साथ लेकर गई है। जबकि तीन बच्चों को घर पर ही छोड़ दिया है। इस मामले का आरोपी पहले से शादीशुदा है, वह अपने बेटे को घर पर ही छोड़ गया है। पीड़ित ने नामजद तहरीर सौंपकर कार्रवाई और जेवर बरामद करने की मांग की है। कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने संबंधित हल्का इंचार्ज को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed