{"_id":"5a78a9784f1c1b1d368b8d32","slug":"15178573561-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समूह गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। पुलिस ने शुक्रवार को हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार को गांव हजीरा निवासी अमृतपाल सिंह ने स्वयं सहायता समूह का हिसाब करने के लिए हर्षदीप सिंह, समरदीप सिंह, शेर सिंह, कुलवीर सिंह, रविंद्र कौर, सुखविंदर कौर और विजय सिंह को अपने घर बुलाया था। जहां हिसाब-किताब को लेकर उनकी कहासुनी हो गई।
इस दौरान अमृतपाल सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे हर्षदीप सिंह की मौत हो गई। इसके अलावा सुखविंदर कौर, समरदीप सिंह, कुलवीर सिंह घायल हो गए थे। इस मामले में कुलवीर सिंह की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस हत्यारोपी के पिता जसवीर सिंह को बंदूक और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी एमसी बिंजौला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गांव मडैया हट्टू ने अमृृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इधर चर्चा है कि आरोपी अमृतपाल सिंह ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।