{"_id":"5a737acf4f1c1b05738b4ec2","slug":"151751772610-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को मैसेज भेजने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं को मैसेज भेजने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। फौजी की पत्नी की समझदारी से महिलाओं को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान करने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। जब दोनों को पुलिस को सौंपा गया तो वे गिड़गिड़ाकर माफी मांगने लगे।
पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रहीं थीं कि कुछ सिरफिरे महिलाओं को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान कर रहे हैं। इसी बीच एक फौजी की पत्नी ने युवकों को झांसे में लेकर मिलने के लिए बुलाया। महिला ने समझदारी दिखाते हुए मामले की जानकारी नैनीताल में ही रहने वाले अपने छोटे भाई को दे दी और स्वयं के बजाय उसे भेज दिया। महिला के बताए स्थान पर भाई व उसके दोस्त पहुंचे तो दो आरोपी पकड़ में आ गए। दोनों को पकड़कर कोतवाली ले जाया गया। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला दोनों सिर्फ मस्ती के लिए मैसेज करते थे। आरोपियों में एक वाहन चालक था और एक इंटर का नाबालिग छात्र था। पुलिस की गिरफ्त में आते ही दोनों गिड़गिड़ाने लगे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाकर जमकर लताड़ लगाई। युवकों व परिजनों के लिखित माफीनामे पर दोनों को छोड़ दिया गया।
महिलाओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान करते थे
पुलिस को सौंपा तो गिड़गिड़ाने लगे