फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चालक, सुपरवाइजर के साथ मारपीट की तहरीर सौंपी

चालक, सुपरवाइजर के साथ मारपीट की तहरीर सौंपी

Sun, 28 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
चालक, सुपरवाइजर के साथ मारपीट की तहरीर सौंपी
बाजपुर में चालक और सुपरवाइजरों के साथ मारपीट के मामले को लेकर किसानों और कर्मचारियों ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। आरोप है कि 25 जनवरी को देर शाम चीनी मिल परिसर में गन्ना लेकर आए किसान इंदर सिंह हुड्डा के चालक हरिशंकर सिंह से मिल कॉलोनी के कुछ युवक आकर भिड़ गए। युवकों ने चालक के साथ मारपीट की, जिस पर हंगामा हो गया। विरोध करने पर युवकों ने गन्ना सुपरवाइजर जगतवीर सिंह, किशन सिंह, सुखचैन और चौकीदार मुन्ना के साथ भी मारपीट की। गन्ना तोल में बाधा उत्पन्न की। शनिवार को किसानों और कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। मौके पर किसान सेवक अजीत प्रताप सिंह रंधावा, विजेंद्र डोगरा, हरेंद्र सिंह हुड्डा, मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. राजीव अरोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed