फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्कूल जा रही छात्रा को अगवा करने का प्रयास, गिरफ्तार

स्कूल जा रही छात्रा को अगवा करने का प्रयास, गिरफ्तार

Tue, 22 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
स्कूल जा रही छात्रा को अगवा करने का प्रयास, गिरफ्तार

विज्ञापन
सितारगंज। स्कूल जा रही छात्रा को चाकू की नोक पर बाइक सवार युवक ने अगवा कर लिया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोचकर छात्रा को उसके चुंगल से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।

नगर निवासी किशोरी राजकीय बालिका विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती है। सोमवार को वह स्कूल जा रही थी। अमरिया चौराहे पर बाइक सवार युवक ने चाकू की नोक पर उसे अगवा करने का प्रयास किया। युवक छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बैठने के लिए धमका रहा था। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीरों ने बाइक सवार से छात्रा को छुड़ाया और युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी बाइपास कालोनी निवासी कय्यूम अहमद को बाइक समेत कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 506 और पॉक्सो की धारा 7/8 के तहत मामला पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed