{"_id":"596fae6d4f1c1bd16e8b474b","slug":"150049144518-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा और चाकू के साथ धरे कार सवार दो युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा और चाकू के साथ धरे कार सवार दो युवक
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। मवेशियों को चोरी कर ले जाने वाले कार सवार तीन युवकों में से पुलिस ने दो को अवैध तमंचे व चाकू के साथ धर दबोचा, जबकि साथी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया।
मंगलवार शाम सवा सात बजे कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बीएस बिष्ट को मुखबिर ने कार सवार तीन संदिग्धों के क्षेत्र में घूमने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने अमरिया चौराहा पर बैरियर लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की।
तमंचा और चाकू के साथ दो मवेशी चोर धरे
दो को आर्म्स एक्ट में भेजा जेल, साथी युवक फरार
इस दौरान पुलिस टीम ने सेंट्रो कार (डीएल3सीएएल-0117) को रोक लिया। पुलिस को देख कार में सवार पंडरी गांव निवासी नासिर खिड़की खोलकर मौके से भाग निकला। इस पर पुलिस ने कार की घेराबंदी कर दी और उसमें बैठे ड्राईवर पंडरी गांव निवासी अलीम खां एवं बिथा अकबर निवासी यूनुस को धर दबोचा। तलाशी लेने पर अलीम के पास से 12 बोर को अवैध तमंचा, एक कारतूस और यूनुस के पास से छुरा बरामद हुआ।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने अलीम के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट, यूनुस के विरुद्ध 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआई बिष्ट ने बताया कि कार को 207 एमवी एक्ट एवं 41/102 सीआरपीसी के तहत सीज कर दोनों आरोपियों को खटीमा कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया कि कार सवार तीनों युवक मवेशी चुराने का काम करते हैं, पूछताछ में युवकों ने यह कबूल भी किया है। फरार नासिर पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी मुकदमा चल रहा है। टीम में मतलबू खान, बाला सिंह, गिरधर सिंह आदि थे।