{"_id":"59554a0a4f1c1b4e228b47b5","slug":"149876178413-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान में सेंधमारी कर हजारों का माल पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराने की दुकान में सेंधमारी कर हजारों का माल पार
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। चोरों ने किराने की दुकान में सेंधमारी कर हजारों का माल पार कर दिया। दुकानदार ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया। बुधवार की रात चोरों ने तुर्कातिसौर तिराहा पर राजेश ढल की किराने की दुकान की पीछे से दीवार तोड़ दी और अंदर घुसकर उसमें रखे शैंपू, तेल, कॉस्मेटिक व अन्य किराने का माल पार कर लिया।
सुबह जब राजेश ने दुकान खोली तो सामान बिखरा पड़ा था और पीछे से दीवार टूटी थी। इस पर उसके होश उड़ गए। उसने कोतवाली आकर पुलिस को चोरी की सूचना दी।
जिस पर पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया। राजेश ने बताया कि चोर करीब 60 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए हैं। उसने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।