फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पांच अनफिट स्कूल बसों का चालान

पांच अनफिट स्कूल बसों का चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
पांच अनफिट स्कूल बसों का चालान
सड़क पर पलटी पड़ी स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। परिवहन विभाग के अधिकारियों की नींद चुनाव के बाद भी नहीं टूटी। सोमवार को भी टेंपो, वैन, प्राइवेट वाहन स्कूली बच्चों को लेकर बेखौफ दौड़ते रहे। स्कूली बसों में भी कोर्ट के आदेशों का भी पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

चार अप्रैल को बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही एक प्राइवेट वैन का पहिया सिंधी चौराहे पर निकल गया था। इससे कई बच्चे चोटिल हुए थे। हालांकि, हाईकोर्ट स्कूली बसों में बच्चों को लाने ले जाने के लिए गाइडलाइन तय कर चुका है। उस समय अधिकारी चुनाव ड्यूटी में होने की बात कहते रहे। इस कारण अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब चुनाव ड्यूटी भी खत्म हो गई। उसके बाद भी अधिकारी सड़कों पर नहीं निकले। सोमवार को भी हल्द्वानी में टेंपो, प्राइवेट वाहनों में खुलेआम बच्चे ढोए गए। वहीं, स्कूली बसों में भी चालक-परिचालकों के पास ड्रेस नहीं दिखाई दी। कई बसों में बच्चे खड़े-खड़े आते-जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन



साहब! अब तो चुनाव निपट गए
टेपों और मैक्सी में ढोए जा रहे हैं स्कूल बच्चे
कोर्ट के आदेशों का पालन भी नहीं कर रहे हैं स्कूल

स्टोन क्रशरों समेत सड़क निर्माण कंपनी उड़ा रही धज्जियां
हल्द्वानी। हाईकोर्ट की रोक के बाद अब कुमाऊं में फिर से ओवरलोडिंग शुरू हो गई है। हाइवे बना रही कंपनी, स्टोन क्रशरों से उपखनिज ले जाने वाले वाहन खुलेआम ओवरलोडिंग कर रहे हैं। बाहरी राज्यों से आ रही ईंटें, सीमेंट भी ओवरलोड आ रहा है। इससे एक ओर जहां सड़क में गड्ढें हो रहे हैं। ओवरलोडिंग के कारण उड़ रही धूल जानलेवा बनी है। वहीं परिवहन निगम के अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। हल्द्वानी शहर में ही स्टेडियम गेट से ओवरलोडिंग हो रही है। सड़क बना रही कंपनी के गाड़ियां मिट्टी लेकर आ रही हैं। स्टोन क्रशर से जाने वाले वाहन 300 से 400 क्विंटल तक ला ले जा रहे हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई इन पर नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवहन विभाग जल्द ही इस मामले में व्यापक अभियान चलाएगा। ओवरलोडिंग बरदास्त नहीं की जाएगी। स्कूल बसों में भी कोर्ट के आदेशों का पालन कराया जाएगा।
- गुरदेव सिंह एआरटीओ, हल्द्वानी।

पांच अनफिट स्कूल बसों का चालान किया
लालकुआं (नैनीताल)। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में सोमवार को कोतवाली चौराहे से गुजरने वाली सभी स्कूल बसों की चेकिंग की गई। टीम ने बसों के अंदर सीसीटीवी, चालक-परिचालक, महिला कर्मी, उनकी वर्दी बस में बच्चों की संख्या, फिटनेस जांची। इस दौरान पांच स्कूली बसों में कई कमियां मिलने पर उनका चालान कर कमियों को दूर करने को कहा गया। पुलिस टीम ने 14 दोपहिया वाहनों का भी चालान किया। पुलिस टीम में एसआई राकेश सिंह कठायत, कांस्टेबल रामलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed