{"_id":"5c520718bdec22120179aafd","slug":"141548879640-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में चालक परिचालक ने यात्रियों की जान आफत में डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में चालक परिचालक ने यात्रियों की जान आफत में डाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो के ड्राइवर और कंडक्टर ने मंगलवार रात बस में सवार यात्रियों की जान आफत में डाल दी। नशे में धुत होकर तेज रफ्तार से बस चलाने पर यात्रियों की सांसें अटक गई। उन्होंने हंगामा कर पुलभट्टा थाने पर बस रुकवा दी। पुलिस ने बस को सीज कर चालक परिचालक का चालान कर दिया। बाद में यात्रियों को दूसरी बसों सेे भेजा गया।
काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके 07-पीए-0773 हल्द्वानी-बरेली मार्ग पर संचालित होती है। मंगलवार रात बस बरेली से हल्द्वानी आ रही थी। बहेड़ी से चली तो कई जगह टकराने से बची। इस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलभट्टा पुलिस चौकी पर बस को रुकवा दिया।
नशे में बस चलाने और यात्रियों से अभ्रद व्यवहार करने के आरोप में चालक मोहन सिंह रावत और परिचालक चंद्रप्रकाश का चालान कर दिया। देर रात पुलभट्टा पुलिस ने चालक-परिचालक को छोड़ दिया था। काठगोदाम डिपो के मंडल महाप्रबंधक यशपाल सिंह ने नियमित चालक मोहन सिंह रावत और परिचालक चंद्रप्रकाश को मार्ग से हटा दिया है।