फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मासूम से छेड़छाड़ में बॉब का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

मासूम से छेड़छाड़ में बॉब का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

Mon, 05 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मासूम से छेड़छाड़ में बॉब का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
असिस्टेंट मैनेजर अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
बेतालघाट (नैनीताल)। दस साल की मासूम से छेड़छाड़ के आरोप में बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) की स्थानीय शाखा में कार्यरत सहायक प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक अधिकारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है और सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से काशीपुर निवासी अनिल कुमार बॉब की बेतालघाट शाखा में कार्यरत है। वह यहां किराये पर रहता है। रिश्तेदारी में आई 10 साल की बच्ची शुक्रवार को सड़क पर बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान सहायक प्रबंधक अनिल कुमार ने उसे अपने पास बुलाया और कमरे में ले जाकर उससे छेड़छाड़ की। किसी तरह बच्ची उसके चंगुल से भागकर नानी के घर पहुंच गई। शनिवार शाम उसने खेलने के लिए बाहर जाने से इनकार किया तो मां और नानी ने कारण पूछा। मासूम ने मां-नानी को आपबीती सुनाई। रविवार को मासूम की मां ने बेतालघाट थाने में नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह ने बताया कि आईपीसी की धारा 354 और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर सहायक प्रबंधक अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, सहायक प्रबंधक अनिल कुमार ने छेड़छाड़ किए जाने से इनकार किया है। उसका कहना है कि गलती से बच्ची के शरीर पर हाथ लग गया होगा।
विज्ञापन


मासूम से छेड़खानी का आरोप, पॉक्सो में मुकदमा
बेतालघाट का मामला, काशीपुर निवासी है आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed