{"_id":"5c841e5fbdec22140966d0ff","slug":"131552162399-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा सात में पढने वाली बालिका ने जहरिला पदार्थ खाया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा सात में पढने वाली बालिका ने जहरिला पदार्थ खाया, मौत
विज्ञापन
dead body
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं ( नैनीताल)। एक कालोनी में सातवीं के छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नगर से सटी एक कालोनी के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। उसकी चौदह वर्षीय बेटी ने शनिवार शाम घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों ने घटना के बाबत लालकुआं थाने में तहरीर नहीं दी है।
मौत की सूचना पर पुलिस घर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि अभी घटना के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार छात्रा के शव का रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।