फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास मिले युवक की हुई थी हत्या

तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास मिले युवक की हुई थी हत्या

Sat, 09 Mar 2019 02:19 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास मिले युवक की हुई थी हत्या
मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता की हत्या - फोटो : SELF
नैनीताल। तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास पांच मार्च को देर रात घायल अवस्था में मिले गौरव सिंह नयाल की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या थी। आपसी विवाद में दो युवकों ने उसके सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, उसी चोट के कारण अगले दिन बीडी पांडे जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के समय मौके पर मौजूद दो चश्मदीदों ने पुलिस को हकीकत बता दी है। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर दूसरे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास पांच मार्च की रात ओकपार्क मल्लीताल निवासी गौरव (20) घायल अवस्था में मिला था। पुलिस ने उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां छह मार्च को उसने दम तोड़ दिया। सिर में लगी गंभीर चोट की वजह से उसकी मौत हुई थी। उसका मोबाइल भी गायब था। शुरुआती दौर में उसे नेपाली समझा गया और शिनाख्त होने पर कहा गया कि शायद वह शराब पीकर गिर गया होगा, जिस कारण उसके सिर में चोट आई और उसकी जान चली गई। गौरव की मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी बीच दो चश्मदीद गवाहों ने पुलिस के सामने उसकी हत्या की कहानी बयां कर दी। एसओ तल्लीताल राहुल राठी ने बताया कि गौरव के भाई धीरज सिंह नयाल ने तहरीर दी है। इस आधार पर कपूर लॉज तल्लीताल निवासी विवेक प्रसाद और उसके साथी आशीष के खिलाफ धारा 304 में मुकदमा दर्ज की गई है। मामले की विवेचना एसआई मनोज सिंह नयाल को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन


दोस्तों के विवाद में हुई थी हत्या
दो साथी नामजद, एक हिरासत में
तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास चार दिन पहले मिला था गौरव का शव
गिरने से आईं चोटों के चलते मौत होने की थी चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed