{"_id":"5c6719cbbdec22116d2d896c","slug":"131550260683-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से ढाई लाख रुपये ठग ले गई महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से ढाई लाख रुपये ठग ले गई महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला ने युवक से ढाई लाख रुपये ठग लिए। युवक को मास्को में छोड़कर महिला भाग निकली। युवक के पिता ने कोतवाली में शिकायत की है। आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर यह महिला कई युवकों को चूना लगा चुकी है।
हिम्मतपुर मल्ला हरिपुर नायक निवासी पुलिसकर्मी नंदा बल्लभ जोशी ने कोतवाली पुुलिस को बताया कि उनका पुत्र एचएम (होटल मैनेजमेंट) का कोर्स करने के बाद गुरुग्राम डीएलएफ रियल स्टेट स्थित मंगोलिया क्लब में 2015 से काम कर रहा था। इस बीच उसकी मुलाकात बागेश्वर की एक महिला से हुई। महिला ने मास्को में 70 हजार रुपये प्रतिमाह नौकरी लगाने की बात की। विदेश जाने के लिए बेटे ने 20 फरवरी 2018 को महिला के खाते में 50 हजार रुपये जमा किए। इसके बाद छह मार्च 2018 को एक लाख 98 हजार रुपये खाते में और डाले। पिता ने भी महिला को दो हजार रुपये दिए। इसके बाद महिला के साथ उनका बेटा 28 मार्च 2018 को मास्को के लिए रवाना हुआ। मास्को पहुंचने पर महिला फरार हो गई। महिला का पता नहीं चलने पर पिता ने बेटे को घर बुलाया। एसएसआई विजय सिंह मेहता का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
युवक से ढाई लाख रुपये ठग ले गई महिला
विदेश भेजने के नाम पर मांगे थे रुपये, मास्को में छोड़कर भाग गई